Firefox Lite
Firefox Lite
बनाया गया: 02/07/2020
यह सुविधा केवल भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, विएतनाम, ताइवान, हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार तथा ब्रुनेई में ही उपलब्ध है।
Firefox Lite ताज़ा समाचारों को वेब पर मौजूद बहुत से संचार माध्यमों से एकत्रित करता है तथा प्रत्येक समाचार लेखों को श्रेणीबद्ध करने के लिए टैबों का उपयोग करता है।
Firefox Lite द्वारा ताज़ा समाचारों को पढ़ने के लिए:
- Firefox Lite ऐप खोलें।
- चिन्ह को दबाएं।
- किसी विशेष श्रेणी के ताज़ा समाचारों को प्राप्त करने के लिए वहां मौजूद टैबों में से एक को दबाएं।
- सभी मुख्य समाचारों को देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
- किसी एक मुख्य समाचार के समाचार लेख को पढ़ने के लिए उस समाचार पर दबाएं।
- वह समाचार लेख एक नए विंडो में खुल जाएगा।
- पिछले स्क्रीन पर वापस जाने के लिए चिन्ह पर क्लिक करें।
- आपके फ़ोन पर मौजूद दूसरे ऐप में समाचार लेखों को साझा करने के लिए चिन्ह पर क्लिक करें।